फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lack construction

नवंबर माह तक बन जाएगी बहुप्रतीक्षित कोली ढेक झील

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lack construction
लोहाघाट में तेजी से चल रहा है कोली ढेक झील का निर्माण। - फोटो : CHAMPAWAT
यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो नवंबर तक नगर के पास कोली ढेक में लोहावती नदी को बांधकर निर्माणाधीन झील अस्तित्व में आ जाएगी। झील बनने से क्षेत्र में पर्यटन विकास के नए युग का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

21 करोड़ 42 लाख 52 हजार रुपये की लागत से बन रही झील के लिए राज्य सरकार की ओर से समय पर धनराशि अवमुक्त किए जाने से निर्माण में गति आती जा रही है। अभी तक कार्यदायी संस्था सिंचाई निर्माण खंड को 12.80 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। विभाग ने झील स्थल में 1500 मीटर सड़क का निर्माण करने के साथ दीवार, स्क्रबर आदि कार्य किए जा चुके हैं। झील के खुदान का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

21 मीटर गहरी, डेढ़ किमी लंबी, औसतन 90 मीटर चौड़ी झील की जल भंडारण क्षमता साढ़े चार लाख घनमीटर है। झील बनने से क्षेत्र में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ लोहाघाट नगर के लिए पेयजल सुविधा भी मिलने लगेगी। सहायक अभियंता नारायण राम के अनुसार झील के डूब क्षेत्र में आने से 710 लोगों में साढ़े तीन सौ को 4.59 करोड़ रुपये बांटे जा चुके हैं। अधिशासी अभियंता अमित उप्रेती का दावा है कि विभाग निर्धारित समय में झील का निर्माण कार्य पूरा कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed