फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   KV2 players won 11 medals

Champawat News: केवि टू के खिलाड़ियों ने 11 पदक जीते

Thu, 29 Jun 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 Jun 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
KV2 players won 11 medals
संभागीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर लौटे बनबसा केवि क्रमांक दो के खिलाड़ी।
बनबसा (चंपावत)। बनबसा एनएचपीसी स्थित केवि क्रमांक दो के बच्चों ने 22 से 24 जून तक देहरादून और हरिद्वार में आयोजित 52वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत 11 पदक जीते हैं। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन

प्राचार्या रंजना बरफाल ने बताया कि केवि क्रमांक दो के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 4 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। पांच खिलाड़ियों का चयन केवि संगठन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, जिनके नामों की घोषणा बाद में होगी। शारीरिक शिक्षक ललित नेगी ने बताया कि स्केटिंग में गुरप्रीत ने दो स्वर्ण और एक रजत, अंजलि कुमारी ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। खोखो अंडर.14 बालक वर्ग टीम ने रजत पदक और अंडर 17 बालक वर्ग टीम ने कांस्य पदक जीता। शतरंज में शिवम कुमार सिंह ने रजत और सूर्यांश ने कांस्य पदक लिया। ताइक्वांडो में दीपांशु जोशी ने रजत पदक और पलक कापड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहां आनंद मिश्रा, श्याम लाल, वंदना चैहान, बीपी सिंह, खेल प्रशिक्षिका मनीषा जोशी, सचिन, सतीश, मो. मुदस्सिर, सुमेरी लाल, श्वेता, सुनीता काला, पंकज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed