फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kolidhek Lake Lohaghat

जल्द बनेगी सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Kolidhek Lake Lohaghat
लोहाघाट के कोलीढेक झील में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने नगर के समीप निर्माणाधीन कोलीढेक जलाशय (झील) का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने यहां चल रहे विभिन्न कार्यों को देखा। उन्होंने अधिकारियों को झील का निर्माण कार्य समय पर करने के साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कोलीढेक झील निर्माण उनके ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। उसकी गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को तय समय पर झील का निर्माण कार्य पूरा करने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने झील में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में झील में डैम की कंक्रीटिंग का कार्य प्रगति पर है। मौसम अनुकूल होने पर जून तक झील का निर्माण कार्य पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि झील निर्माण के बाद यहां से लोहाघाट नगर और आसपास के क्षेत्रों के लिए लिफ्ट पेयजल योजना का निर्माण कराया जाएगा, जिससे लोगों की पेयजल समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन

जल्द बनेगी सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण के लिए चेयरमैन गोविंद वर्मा की पहल रंग ला रही है। चेयरमैन की ओर से केंद्र सरकार को भेजे मांग पत्र का जवाब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने दिया है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से चेयरमैन गोविंद वर्मा को भेजे पत्र में कहा है कि लोहाघाट नगर समेत सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण का अनुरोध किया गया था, सरयू नदी से लिफ्ट पेयजल योजना के निर्माण में उचित कार्रवाई के लिए मंत्रालय को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed