फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kolidhek and Shyamalatal will be included in the spiritual zone.

Champawat News: स्पिरिचुअल जोन में शामिल होंगे कोलीढेक और श्यामलाताल

Wed, 03 Dec 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Dec 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kolidhek and Shyamalatal will be included in the spiritual zone.
कोलीढेक झील
चंपावत। चंपावत जिले में इकोनॉमिक स्पिरिचुअल जोन बनाए जाने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रथम चरण में कोलीढेक झील और श्यामाताल क्षेत्र को स्पिरिचुअल जोन में शामिल किया गया है। इसकी प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन

स्पिरिचुअल जोन बनने के बाद जिले में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहरों को बढ़ावा मिलेगा। एसडीएम सदर अनुराग आर्य ने बताया कि कोलीढेक झील और श्यामलाताल क्षेत्र को स्पिरिचुअल जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य जगहों को भी स्पिरिचुअल जोन के रूप में विकसित करने का काम किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया गतिमान है। बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत को स्पिरिचुअल जोन के रूप में विकसित करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कुमाऊं मंडल में चंपावत आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनेगा। सीएम की इस पहल के बाद क्षेत्र के पौराणिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी।
विज्ञापन

योगा नेचुरो पैथी अस्पताल बनेगा
कोलीढेक झील क्षेत्र में 30 बेड का योग नेचुरोपैथी अस्पताल बनाया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक और यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद गुसाईं ने बताया इसके अलावा कॉटेज निर्माण भी किया जाएगा। पूर्व में कोलीढेक में आयुष ग्राम प्रस्तावित था। अब स्प्रिचुअल जोन के तहत केंद्र की वित्त पोषित योजना से करीब 10 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। इससे लोगों को यहां पर इलाज भी मिलेगा। आयुष ग्राम में लोग रहने भी आएंगे। साथ ही योग, आयुर्वेद और ध्यान के लिए क्षेत्र जाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया श्यामलाताल क्षेत्र को स्पिरिचुअल जोन में शामिल किया गया है। इसमें स्वामी विवेकानंद के इतिहास से जुड़ी चीजों का जानने का मौका मिलेगा। 100 साल पूर्व स्वामी विवेकानंद आश्रम स्थापित किया गया था। इसका संचालन रामकृष्ण मिशन संस्था की ओर से किया जाता है। आध्यात्मिकता रूप से यह एक प्रमुख केंद्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed