फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   khud ko asurakshit na samajhen chhaatraen, mahilaen

खुद को असुरक्षित न समझें छात्राएं, महिलाएं

Thu, 29 Nov 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 29 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
khud ko asurakshit na samajhen chhaatraen, mahilaen
पुलिस की पाठशाला में जानकारी देते प्रभारी कोतवाल विक्रम सिंह। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला हुई। प्रधानाचार्य अनुराधा दुबे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रभारी कोतवाल विक्रम सिंह, महिला पुलिस अधिकारी अंजू यादव और मंजू पाल ने छात्राओं को यातायात नियमों, सुरक्षा, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा, महिला अपराध, घरेलू हिंसा और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। विशेषकर नेट बैंकिंग पर अपराधियों की नजर ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बैंक किसी भी ग्राहक से फोन पर अकाउंट या एटीएम समेत खाते की डिटेल नहीं मांगता है। यदि मोबाइल पर बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी मांगी जाती है तो कतई न दें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास होना जरूरी है। आज बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया के प्रयोग के वक्त बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी गई। कहा कि सड़क हादसे से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है। दोपहिया वाहन पर घर से निकलें तो हेलमेट जरूर पहने और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि सिर की चोट की वजह से देश में हर दिन पांच सौ लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने शिक्षिकाओं से भी छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक ज्ञान देने की अपील की। प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे ने कहा कि अपराध से जुड़ी किसी भी परेशानी को दबाने के बजाय उसकी शिकायत कर समाधान का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान विनीता जोशी, बिंदु चंद, हौसिला सिंह, मंजू आर्या, हीरा मिश्रा, कमला बिष्ट, रेखा पाल आदि मौजूद थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed