फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khirdwari, the village of forest dwellers, will be developed as a tribal tourism hub.

Champawat News: ट्राइबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित होगा वनराजियों का गांव खिरद्वारी

Sat, 22 Nov 2025 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Khirdwari, the village of forest dwellers, will be developed as a tribal tourism hub.
चंपावत जिले के वनराजि गांव ​खिरद्वारी में जानकारी लेती टीम। स्रोत : सूचना
चंपावत। जिले के दूरस्थ और वन समृद्ध ग्राम खिरद्वारी को ट्राइबल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने की दिशा में नई पहल शुरू हो गई है। वनराजियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ट्राइबल टूरिज्म कारगर साबित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ट्राइबल टूरिज्म के तहत स्थानीय जनजातीय जीवन, संस्कृति, पारंपरिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और जंगलों की अनूठी विशेषताओं के संरक्षण में मदद मिलेगी। गांव में रेस्ट प्वाइंट, बच्चों के लिए खेल पार्क, व्यू प्वाइंट, होमस्टे और रेस्ट हाउस जैसी बुनियादी सुविधाओं के सृजन से क्षेत्र का विकास होगा। यहां सुविधाओं के विकसित होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए स्वरोजगार और गांव की आर्थिक सुदृढ़ता के व्यापक अवसर भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

डीएम मनीष कुमार ने बताया कि पर्यटन, राजस्व, ग्रामीण निर्माण विभाग और सीएनडीएस के माध्यम से ट्राइबल टूरिज्म के काम कराए जाएंगे। खिरद्वारी गांव में ट्राइबल टूरिज्म हब बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पर्यटन, राजस्व, ग्रामीण निर्माण विभाग और सीएनडीएस की संयुक्त टीम ने गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। जल्द ही योजना बनाकर काम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed