{"_id":"5b5e0a934f1c1b50748b7e07","slug":"khetikhan-area-surrounded-by-debris-all-over","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतीखान क्षेत्र में खेतों में मलबा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतीखान क्षेत्र में खेतों में मलबा भरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खेतीखान के सुनारगांव में भारी बारिश के चलते ध्वस्त हुआ पॉलीहाउस।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दिनों हुई भारी बारिश से खेतीखान क्षेत्र के काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है। पेयजल योजना ध्वस्त होने के साथ ही भूस्खलन से काश्तकारों के खेतों में मलबा भर गया है। वहीं पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त होने से सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है।
सामाजिक कार्यकर्ता पीएलवी चिरंजी लाल वर्मा का कहना है कि भारी वर्षा के कारण सुनारगांव खेतीखान की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। उनके चार खेतों में भूस्खलन होने से पेड़-पौधे और सब्जियां चौपट हो गई हैं।
इसी तरह भैरव लाल वर्मा का पॉलीहाउस मलबा और पेड़ गिरने से ध्वस्त हो गया। पॉलीहाउस में उगी टमाटर, शिमला मिर्च, बैगन आदि सब्जियां चौपट हो गई हैं। भूस्खलन से रास्ते भी अवरुद्ध हो गए हैं। काश्तकारों को हुए नुकसान का सर्वे करा प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग की गई है।