फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khel Mahakumbh: Champawat dominates in football

खेल महाकुंभ:फुटबॉल में चंपावत का दबदबा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Khel Mahakumbh: Champawat dominates in football
खेल महाकुंभ के तहत फुटबॉल में विजयी रही चंपावत की टीम को ट्रॉफी देतें डीएम एसएन पांडेय और सीएमओ आ? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। खेल महाकुंभ में के अंतर्ग हुई फुटबाल प्रतियोगिता में चंपावत का दबदबा रहा। जिला स्तरीय अंडर-17 वर्ग में चंपावत ने लोहाघाट ब्लॉक को एक गोल से हराया। पराजित टीम कोई गोल नहीं कर सकी। अंडर-21 वर्ग में भी चंपावत ने लोहाघाट को शिकस्त दी। दोनों वर्गों में पाटी ब्लॉक तीसरे नंबर पर रही। चंपावत के कप्तान रितिक तड़ागी और अन्य खिलाड़ियों को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय और सीएमओ डा. आरपी खंडूरी ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-21 वर्ग के एकल मुकाबले में पूजा गोस्वामी ने दो सीधे सैटों में रूपा भट्ट को हराया। युगल वर्ग में चंपावत की ममता जोशी और दिव्या अधिकारी ने लोहाघाट ब्लॉक की कमला भट्ट और पूजा बिष्ट की जोड़ी को हराया। अंडर-14 बालिका वर्ग के युगल मुकाबले में बाराकोट ब्लॉक की कविता खोलिया व रितिका जोशी ने चंपावत ब्लाक की यशिक बोहरा व आस्था बोहरा को हराया। महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोहरा, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी निर्णायक थे। डॉ. एमपी जोशी व राजेंद्र गहतोड़ी के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत, डीएसओ आरएस धामी, डीआईओ एनएस बिष्ट, एमएस जीना, आरएस पंत, बीओ हरीश जोशी, जसवंत खड़ायत, एनके जोशी, विक्की नेगी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed