फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Khanan in Tanakpur

एसडीएम के आश्वासन पर खनन कारोबारियों का धरना खत्म

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Khanan in Tanakpur
धरना खत्म कर उठते खनन कारोबारी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। बैराज से नेपाल के लिए निर्मित हो रही नहर निर्माण के लिए खनिज ढुलान में स्थानीय वाहन लगाने और शारदा के अप स्ट्रीम में खनन खोलने की मांग को लेकर खनन कारोबारी कई दिनों से धरने पर बैठे थे। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने उनकी तीनों पर मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर खनन कारोबारियों ने बृहस्पतिवार को धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

खनन कारोबारी बृहस्पतिवार को भी शारदा के डाउन स्ट्रीम में सुबह से वन निगम के तौल कांटे पर धरने में बैठे थे। इस बीच एसडीएम ने यूनियन के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी ने बताया कि एसडीएम ने कहा है कि शारदा के अप स्ट्रीम में खनन पर रोक से आसपास के गांवों के लिए खतरा संबंधी विस्तृत रिपोर्ट डीएम को भेज खनन खुलवाने का आग्रह किया जाएगा। वहीं नहर निर्माण के लिए खनिज ढुलान में अधिक से अधिक स्थानीय वाहनों को लगवाने का भरोसा दिया गया है। दीपावली बाद कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी। एसडीएम ने निजी खनिज भंडारकों को भी आरबीएम और पत्थरों के भंडारण की मांग के बारे में डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद कारोबारियों, वाहन मालिकों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर महेश सिंह, अमजद हुसैन, चंद्रमोहन सिंह, दीपक जोशी, मुकेश साहू, नरेश सकारी, भीम रजवार, दान सिंह भाकुनी, नवीन जोशी, जगदीश चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed