फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   khanan in Tanakpur

अवैध खनन में पकड़े दस वाहनों के नौ मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
khanan in Tanakpur
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से अवैध खनन में पकड़े गए दस वाहनों के मामले को डीएफओ हल्द्वानी नितिशमणी त्रिपाठी ने गंभीरता से लिया है। डीएफओ के आदेश पर वन विभाग ने वाहन मालिकों के खिलाफ एनएच 2 की कार्रवाई करते हुए वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

खनिज निकासी शुरू होने के साथ ही शिकायत पर खनन विभाग ने दस वाहनों को शारदा के अप स्ट्रीम क्षेत्र में अवैध खनन करते पकड़ा। पकड़े गए वाहनों की दो दिन के लिए खनिज निकासी बंद कर दी। मामला उजागर होने के दो दिन बाद खनन विभाग की ओर से वन विभाग को इसकी रिपोर्ट दी गई तो डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के आदेश दिए। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकेश, विनय धामी, कमल गुप्ता, संतोष सिंह, पदमा चंद, मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, कमल सिंह, पान सिंह के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 26 छ, 41 और 42 के तहत केस दर्ज किया गया है। रेंजर ने बताया कि खनन अधिकारी को संबंधित वाहनों का पंजीकरण रद्द कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed