फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   khanan in Sharda

4 दिन में शारदा से 4 हजार घन मीटर खनिज निकासी, 22 लाख राजस्व मिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
khanan in Sharda
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी जारी है। हर दिन करीब एक हजार घन मीटर खनिज की निकासी हो रही है। चार दिनों में चार हजार घन मीटर निकासी से सरकार को करीब 22 लाख रुपये का राजस्व मिला है। इधर प्रशासन की हिदायत के बाद खनन विभाग ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बृहस्पतिवार से थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी है। वहीं अवैध खनन रोकने को वन विभाग ने चोर रास्तों को बंद करना शुरू दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में रियायत के बाद प्रशासन की सहमति से शारदा में खनन शुरू हुआ है। खनन प्रभारी हरीश के मुताबिक हर दिन 250 वाहनों से करीब एक हजार घन मीटर खनिज की निकासी हो रही है। जिससे करीब साढ़े पांच लाख रुपये राजस्व प्रति दिन मिल रहा है। खनन में लगे कर्मचारियों, श्रमिकों और वाहन चालकों व अन्य की थर्मल स्क्रीनिंग से नियमित स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को खनन के अप और डाउन स्ट्रीम में स्वास्थ्य कर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि अप स्ट्रीम में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए नदी और गांव की सीमा के चोर रास्तों पर जेसीबी से नाली की खुदाई कर रास्ता बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed