टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर बैराज से नेपाल के लिए निर्मित हो रही सिंचाई नहर निर्माण के लिए वन निगम के कांटे से खनिज निकासी की अनुमति से भड़के खनन कारोबारी और वाहन मालिक ठेकेदार कंपनी की शर्त पर सहमत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने मंगलवार से वन निगम कांटे पर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
एसडीएम की अध्यक्षता में गत सोमवार को नहर का निर्माण कर रही ठेकेदार कंपनी के प्रतिनिधि, खनन कारोबारी, खनन विभाग और एनएचपीसी के अधिकारियों की बैठक में कंपनी ने खनिज ढुलान में दस कंपनी और दस स्थानीय वाहन लगाने पर सहमति जताई थी। इस पर खनन कारोबारी सहमत नहीं हुए। उन्होंने बैठक कर निर्णय लेने के लिए एक दिन का समय मांग गया था, लेकिन देर शाम ही कारोबारियों और वाहन मालिकों ने शर्त मानने से इनकार करते हुए विरोध का फैसला लिया और मंगलवार से निगम के तौल कांटे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मां शारदा शक्तिमान ट्रक खनन यूनियन के अध्यक्ष आनंद सिंह महर अन्नी के नेतृत्व में वालों में महेश सिंह, अमजद हुसैन, चंद्रमोहन सिंह, मुकेश साहू, नरेश सकारी, भीम रजवार, दान सिंह भाकुनी, नवीन जोशी, जगदीश चंद आदि ने धरना दिया।