{"_id":"c6a7aeec4b59783e7b0e58cdef9bc4e6","slug":"kartik-purnima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई श्रद्धा की डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर लगाई श्रद्धा की डुबकी
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Wed, 25 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावन कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान को लेकर शारदा घाट पर श्रद्धालु उमड़े। इससे तड़के सुबह से ही माहौल भक्तिमय रहा। महिलाओं ने स्नान के बाद सूर्य को जल चढ़ाया। इधर, गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के भी दर्शन किए। नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी स्थित सिद्धबाबा के दर्शन को भी पहुंचे।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं के शारदा घाट पर पावन शारदा में स्नान के लिए आने का क्रम शुरू हो गया। इस बीच स्नान के बाद पूजा अर्चना की गई। महिलाओं ने सूर्य को जल चढ़ाया। देर सायं तक आसपास के क्षेत्रों से ट्रैक्टर ट्राली और बस, निजी वाहनों से यूपी के पीलीभीत, बरेली समेत आसपास के खटीमा, टनकपुर, बनबसा से श्रद्धालुओं का आते रहे। शारदा घाट पर पालिका और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।
विज्ञापन
घाट पर अप्रिय घटना पर अंकुश के लिए पुलिस तैराक दल भी तैनात रहा। प्रभारी कोतवाल विनोद यादव मय फोर्स के सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। हजारों की तादात में श्रद्धालु उमड़ने से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए कड़ी मशक्कत रही। इस बीच जगह-जगह जाम भी लगा। ट्रेनें भी खचाखच भरी पहुंची।
विज्ञापन
उधर, कार्तिक पूर्णिमा पर मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता समेत यूनियन के सदस्य, अनेक चालक मौजूद थे।