फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kanuda Higher Secondary School washed away, Dickery did wonders

कन्यूड़ा उच्चतर माध्यमिक स्कूल ने धोये दाग, डिकरी ने किया कमाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kanuda Higher Secondary School washed away, Dickery did wonders
चंपावत। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश क्षेत्र का कन्यूड़ा कन्यूड़ा राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल 2018 में चर्चा में आया था। तब हाईस्कूल बोर्ड में यहां के सभी 13 विद्यार्थी फेल हो गए थे। मगर दो साल बाद इस स्कूल की तस्वीर बदली हैै।
विज्ञापन

इस विद्यालय की एक छात्रा डिकरी ने बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। प्रधानाचार्य वीरेंद्र राणा ने बताया कि किसान जगदीश भट्ट की बेटी डिकरी 86 प्रतिशत अंक लाई है। शिक्षक राजेश पंत, देवेश बिनवाल का कहना है कि विद्यार्थियों की मेहनत के अलावा सही मार्गदर्शन दिए जाने से ये सफलता मिल सकी है। वहीं तामली जीआईसी में भी संसाधनों की कमी के बावजूद 47 में से 46 पास हुए। इंटर में 55 में से 51 पास हुए हैं। प्रधानाचार्य हयात सिंह ग्वाल ने बताया कि यहां की छात्रा गायत्री भट्ट ने 81.60 प्रतिशत अंक के साथ कॉलेज टॉप किया है। इस सफलता में शिक्षक इंदुवर जोशी, राजेंद्र बोहरा, राधेरमण विश्वकर्मा आदि को श्रेय देती हैं।
विज्ञापन

एमआईसी के विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन
चंपावत। चंपावत एमआईसी के हाईस्कूल में दीपक जोशी 87.60 प्रतिशत, आरती मेहता 87, नेहा रावत 83.20 प्रतिशत, यशोदा भंडारी 81.40, विजय महरा व कमला भट्ट 80 प्रतिशत के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया। जबकि इंटर में हर्षिता गोस्वामी ने 75.80 प्रतिशत, सुमित भट्ट ने 74 व अमन चौधरी को 73 फीसदी नंबर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल टॉपर को छोड़ना होगा रीठाखाल जीआईसी
चंपावत। चंपावत जिले के हाईस्कूल के टॉपर कमल बिष्ट को इंटर विज्ञान की पढ़ाई के लिए रीठाखाल जीआईसी को छोडना होगा। इसकी वजह इंटर में विज्ञान संकाय का न होना है। प्रधानाचार्य अमित टम्टा बताते हैं कि कॉलेज में विज्ञान संकाय को मंजूरी नहीं है। वहीं यह स्कूल संसाधनों की भारी कमी से दो-चार रहा है। नौ में से पांच विषयों के प्रवक्ता भी नहीं है। दो स्थायी प्रवक्ताओं के अलावा दो अतिथि प्रवक्ताओं से काम चल रहा है।
आदर्श जीजीआईसी ने किया उम्दा प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। बोर्ड परीक्षा में आदर्श जीजीआईसी ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंकों के साथ सुहाना और इंटर बोर्ड में 84 प्रतिशत नंबर के साथ छाया कॉलेज में नंबर वन रही। प्रधानाचार्या मीना शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 97.24 फीसदी और इंटर का 83 फीसदी रहा। हाईस्कूल में सुहाना वाहिद ने 92 प्रतिशत, प्रिया बोहरा ने 85 फीसदी, सपना सामंत ने 84 फीसदी, इंटर में छाया जोशी ने 88 प्रतिशत, रिचा ठाकुर ने 84 फीसदी व कंचना राय ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल की कॉलेज टॉपर सुहाना मनिहारगोठ टनकपुर निवासी है। सुहाना के पिता मोहम्मद वाहद टुकटुक चलाते हैं। छाया लोहाघाट में अपने मामा जहीर अब्बास के यहां रहकर पढ़ाई करती है। कामयाबी पर शिक्षिका हेमंती भट्ट, हेमा जोशी, नीलम चंद, लता मुरारी, ललिता पंत, मीरा पांडेय, बबली दिवाकर, नीलम, गणेश पुनेठा आदि ने बधाई दी है।

क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ रहा विद्यामंदिर का हाईस्कूल परीक्षाफल
बनबसा (चंपावत)। शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर का हाईस्कूल का परीक्षाफल 94.28 प्रतिशत रहा। छात्रा हिमानी बोरा ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 24वंा व जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रमन सामंत ने 91.80, सोनाक्षी सामंत ने 85.40, निकिता चंद ने 84.4, निकिता जोशी ने 82.8, डौली प्रजापति ने 80.2, पूजा चंद ने 80.18 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य माधवानंद भट्ट ने बताया कि 35 परीक्षार्थियों में से 18 प्रथम, 12 द्वितीय व 3 तृतीय रहे। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, शिक्षाविद कैलाश थपलियाल, विद्यामंदिर के पूर्व प्रबंधक हेमेंद्र सिंह रावत आद ने इस शानदार प्रदर्शन को गुरुजनों के मार्गदर्शन से ये कामयाबी मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed