फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kanchanpur Industry Commerce Association elections

सुरेश अध्यक्ष, दीपेंद्र महासचिव बने

Wed, 23 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रनगर (नेपाल) Updated Wed, 23 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Kanchanpur Industry Commerce Association elections

कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान उपाध्यक्ष सुरेश रावल विजयी हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान अध्यक्ष गणेश दत्त जोशी को 130 वोटों के अंतर से हराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जंग बहादुर मल्ल और महासचिव पर दीपेंद्र प्रकाश साउद निर्वाचित हुए है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मतों की गिनती समाप्त हुई। प्रमुख चुनाव अधिकारी एडवोकेट पूर्ण बहादुर चंद और सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुदर्शन देव भट्ट ने नतीजों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर रावल को 911 और जोशी को 781 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी संजीव भट्ट को 317 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जंग बहादुर मल्ल को 1076 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी भोजराज भट्ट को 884 वोट मिले। उद्योग उपाध्यक्ष पद पर तेज सिंह कार्की ने 357 मत प्राप्त कर हेमराज जोशी को 114 मतों से अंतर से हराया।
विज्ञापन


महासचिव पद पर दीपेंद्र प्रकाश साउद ने 1028 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी वासुदेव जोशी को 115 वोटों हराया। सचिव पद पर मदन पंत ने 169 मतों के अंतर से परमानंद भंडारी को हराया। पंत को 1048 और भंडारी को 879 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर खगेश्वर बोहरा ने सुरेश गुरूंग को 17 वोटों के अंतर से मात दी। बोहरा को 786 और गुरूंग को 774 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी लीलाधर भट्ट को 388 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सदस्य के सात पदों पर निर्मला भट्ट, धर्म सिंह रावल, राहुल भट्ट, सिद्धराज भट्ट, पीतांबर जोशी, गणेश चटौत और करन सिंह पाल विजयी हुए हैं। चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई, जिसके उपरांत जीते प्रत्याशियों ने जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में जुलूस निकालकर जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed