फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kamajula won the inaugural match of the cricket competition

Champawat News: कामाजूला ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला

Thu, 16 Nov 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 16 Nov 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Kamajula won the inaugural match of the cricket competition
लोहाघाट (चंपावत)। सिमलखेत में नंदन सिंह अधिकारी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मुकाबले में कामाजूला ने डूंगरा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद सिंह अधिकारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए आयोजकों की सराहना की। उद्घाटन मुकाबला कामाजूला और डूंगरा टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

कामाजूला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 106 रन बनाए। जवाब में डूंगरा की टीम 86 रन में ढेर हो गई। शानदार प्रदर्शन करने वाले महेंद्र राम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विशिष्ट अतिथि कनिष्ठ प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी, ग्राम प्रधान राजेंद्र अधिकारी रहे। वहां आयोजक सोनू बिष्ट, अमित बिष्ट, महेंद्र सिंह, नवीन अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed