फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Kalidas India, Nepal's marathon was won by Kanchi

भारत के कालीदास, नेपाल की कांची ने जीती मैराथन

Sun, 07 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 07 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Kalidas India, Nepal's marathon was won by Kanchi
हाफ मैराथन - फोटो : अमर उजाला
अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस पर रविवार को आयोजित एसएसबी की भारत-नेपाल हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार भारत और महिला वर्ग में नेपाल के नाम रहा। महाराष्ट्र के एलआईसी कर्मी कालीदास और एपीएफ नेपाल की महिला कांस्टेबल कांची ने दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एसएसबी के आईजी श्याम सिंह ने झंडी दिखाकर हाफ मैराथन का शुभारंभ किया। हाफ मैराथन में कुल नौ सौ प्रतिभागियों ने शिरकत की।
विज्ञापन


एसएसबी की ओर से आयोजित हाफ मैराथन में भारत-नेपाल के धावकों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि आईजी श्याम सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से दोनों देशों के बीच मैत्री और प्रगाढ़ होगी। मैराथन सुबह सात बजे शुरू हुई। पुरुष वर्ग में पहला पुरस्कार मुंबई (महाराष्ट्र) से आए कालीदास लक्ष्मण को मिला। कालीदास ने 21.2 किमी की दूरी एक घंटा 14 मिनट, 40 सेकेंड में तय की। दूसरे स्थान पर लालजी यादव और तीसरा स्थान पर भूमि राज राय को मिला। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में पहले स्थान पर एपीएफ नेपाल की कांची माया कोजू रहीं। कांची ने एक घंटा 24 मिनट, 17 सेकेंड में निर्धारित दूरी तय की। दूसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर (यूपी) की अर्पिता सैनी और तीसरे स्थान पर नेपाल एपीएफ की फूलमती राना रही। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार विजेताओं को क्रमश: पचास, तीस और दस हजार रुपये काचेक दिया। समापन समारोह पर एसएसबी, एपीएफ नेपाल और छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राणा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अनूप चौधारी ने किया। आभार टूआईसी हरिप्रकाश ने जताया। कार्यक्रम में नेपाल के सीडीओ मनोहर प्रसाद खनाल, एपएफ के डीआईजी राजेश श्रेष्ठा, एपीएफ के डीआईजी केएन चौधरी, एसपी तारा दत्त पंत, डीआईजी मानवेंद्र नेगी, टूआईसी हरि प्रकाश, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसएसबी की संदीक्षा संथा की अध्यक्ष संतोष तंवर आदि शामिल थे।     

911 प्रतिभागियों ने लगाई मैत्री दौड़ 
हाफ मैराथन में 911 प्रतिभागियों ने शिरकत की। जिसमें 726 भारत से और 185 नेपाल से थे। असम राईफल्स के16, एसएसबी के 51, कुमाऊं रेजीमेंट से 5 और अन्य 653 लोग जबकि नेपाल एपीएफ के 117, सेना के 2 और 66 नेपाली नागरिक थे।

प्रोफेशन धावक है कालीदास
पिथौरागढ़ में ट्रेनिंग के लिए आए महाराष्ट्र के एलआईसी कर्मी कालीदास ने अमर उजाला को बताया कि वो प्रोफेशनल धावक है। उसने पहले भी दिल्ली और मुंबई में आयोजित होने वाली मैराथन और हाफ मैराथन में प्रतिभाग कर पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। 


मैत्री के लिए लगाई दौड़ 
हाफ मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करने वाले असम राइफल के 57 वर्षीय सूबेदार बची सिंह को एसएसबी के आईजी ने दस हजार की राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने दौड़ में 36 वां स्थान प्राप्त किया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed