{"_id":"5b27f2ee4f1c1bf26e8b8b5f","slug":"kailash-passenger-of-second-party-reached-guin-from-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे दूसरे दल के कैलाश यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचे दूसरे दल के कैलाश यात्री
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
गुंजी रवाना होने से पूर्व जय भोले का उद्घोष करते कैलाश यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
57 सदस्यीय कैलाश यात्रियों के दूसरे दल कोे सोमवार को पिथौरागढ़ से वायु सेना के चार हेलीकॉप्टरों के जरिये गुंजी भेजा गया। पहला हेलीकॉटर 12 यात्रियों को लेकर पिथौरागढ़ एयरपोर्ट से सुबह 8:17 बजे गुंजी के लिए रवाना हुआ।
पिथौरागढ़ में मौसम साफ रहने पर सोमवार सुबह सात बजे वायु सेना के चार हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ हवाई पट्टी पर पहुंचे। हेलीकॉप्टरों के पहुंचने पर दूसरे दल के सभी यात्रियों को केएमवीएन के गेस्ट हाउस से एयरपोर्ट ले जाया गया। पहले हेलीकॉप्टर में 12 यात्री, दूसरे में 16, तीसरे में 14 और चौथे में 15 यात्री और केएमवीएन के दो गाइड गुंजी भेजे गए। एयरपोर्ट में व्यवस्था देखने के लिए प्रशासन की ओर से एसडीएम संतोष पांडेय मौजूद रहे। एयर फोर्स के स्क्वाड्रन लीडर विनोद, ग्रुप कैप्टन मिस्टर गुरौं के निर्देशन में यात्रियों की ब्रीफिंग कराई गई। सामान की जांच के बाद यात्रियों को हेलीकाप्टरों से गुंजी के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 12:30 बजे सभी यात्री सकुशल गुंजी पहुंच गए।
उधर, कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे पहले दल के यात्री राजस्थान निवासी रामदयाल (59) कोे माउंटेन सिकनेस की शिकायत के बाद गुंजी से हेलीकाप्टर से पिथौरागढ़ भेज दिया है। उधर, छोटा कैलाश के दूसरे दल में शामिल दिल्ली निवासी नेहा योगेश सोमवार को कुटी के पास घोड़े से गिरकर घायल हो गई। उन्हें गुंजी स्थित कैंप में ठहराया गया है।
विज्ञापन
शहीद स्मारक पर जलाए दीये, शहीदों को किया नमन
पिथौरागढ़। कैलाश यात्रियों के दूसरे दल के सदस्यों ने रविवार शाम शहीद स्मारक में दीये जलाकर देश के नाम सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का नमन किया। सोमवार की सुबह एयरपोर्ट रवाना होने से पहले केएमवीएन के प्रबंधक एवं यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों ने हिमालय की स्वच्छता की शपथ ली। इसके बाद वाटिका में एक पौधा धरती के नाम लगाया गया।
यात्रियों में दिखा उत्साह
पिथौरागढ़। यात्रा रूट बदलने के बाद हेलीकॉप्टर से गुंजी के लिए रवाना हुए यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। दल के एलओ उमेश कुमार शुक्ला दूसरी बार यात्रा में शामिल हुए हैं। लगातार चौथी बार यात्रा पर जा रहे जमोई के श्रवण कुमार भालोतिया, सीतामणि के राम केदार, गाजियाबाद के अमित गोयल और लखनऊ के सुशील कुमार वाजपेयी ने बताया कि वह इस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित है।
पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखा
पिथौरागढ़। रविवार की शाम कुमाऊं मंडल विकास निगम के पिथौरागढ़ स्थित टीआरएच में यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। बुरांश का जूस भी पिलाया गया। यात्रियों ने पहाड़ी व्यंजनों की जमकर तारीफ की। इसके बाद यात्रियों ने पिथौरागढ़ शहर के प्रमुख स्थलों का भ्रमण भी किया। सोर घाटी के सौंदर्य से यात्री अभिभूत नजर आए।