फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   jungle safari begins from tanakpur to nandhaur

टनकपुर से नंधौर अभ्यारण्य में जंगल सफारी शुरू

Sun, 30 Dec 2018 11:35 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 30 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
jungle safari begins from tanakpur to nandhaur
टनकपुर से नंधौर वन्यजीव अभ्यारण में जंगल सफारी का लुत्फ उठाते पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
नंधौर वन्यजीव अभ्यारण्य में जंगल सफारी के लिए पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। द्वाराहाट से आए पर्यटकों के पहले दल ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इनको यहां सांभर, हिरन, बारहसिंगा, मोर और कई प्रजातियों की चिड़ियाएं देखने को मिलीं। रास्ता खराब होने से उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


नंधौर अभ्यारण्य प्रशासन ने गेट वैसे तो 15 नवंबर से खोल दिया था लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं होने से सफारी शुरू नहीं हो पाई थी।  अभ्यारण्य के डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत के मुताबिक इस बार मार्ग मरम्मत का कार्य मंडी परिषद को सौंपा गया है, लेकिन अब तक मार्ग की मरम्मत नहीं की गई है। वन विभाग द्वारा थोड़ी मरम्मत कर मार्ग को जंगल सफारी के लिए तैयार किया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को द्वाराहाट से आए पर्यटक सुधीर हरबोला ने परिवार के साथ नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया के नेतृत्व में जंगल सफारी का लुत्फ लिया। नेचर गाइड ने बताया कि पर्यटकों के इस दल को जंगल में सांभर, हिरन, बारहसिंगा , मोर, काकड़,  विभिन्न प्रजातियों की चिड़ियाएं देखने को मिलीं। गाइड के मुताबिक जंगल सफारी का रास्ता बेहद खराब है। प्रवेश द्वार से कलोनियां तक के मार्ग में पर्यटकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed