फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Juloos For Road in Champawat

लोनिवि तक निकाला जुलूस, मंजूर सड़क में तेजी की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Juloos For Road in Champawat
मांगों को लेकर जुलूस निकालते चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के कार्यकर्ता। फोटो: संवाद न्यूज एजे? - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति 10 सूत्री मांगों के लिए कई दिनों से आंदोलन कर रही है। इस समिति से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। लोनिवि तक निकाले गए जुलूस में समिति ने दियूरी-चल्थी सड़क, चंपावत-खेतीखान की स्वीकृत सड़क को शासनादेश के अनुरूप जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। इसी तरह गौड़ी-किमतोली सड़क भी सुधारने मांग की गई। जुलूस में व्यापार मंडल ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

संघर्ष समिति 27 अगस्त से एआरटीओ के कैंप कार्यालय को जिला मुख्यालय में खुलवाने, बेस अस्पताल शुरू करवाने, स्टेडियम, सीवर लाइन, आईटीआई में व्यावसायिक ट्रेड, पॉलीटेक्निकमें नए विषय, नर्सिंग कॉलेज में पद मंजूरी, जिला जेल को अन्यत्र स्थापित करने, सीमांत तामली में डिग्री कॉलेज सहित 10 सूत्री मांग के लिए आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

समिति ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात दोहराई। जुलूस में समिति अध्यक्ष बसंत तड़ागी, संयोजक हरेंद्र बोहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय चौधरी, भूपेंद्र सिंह महर, नवल जोशी, सतीश जोशी, विकास साह, राजू पुनेठा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed