फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Joined by hospital lady medical Lohaghat

लोहाघाट अस्पताल में महिला चिकित्साधिकारी ने किया ज्वाइन

Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Sun, 27 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 राजकीय अस्पताल में महिला चिकित्साधिकारी (एलएमओ) के पद पर डॉ.वर्षा रानी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ.वर्षा को यहां भेजा गया है। उनके आने से महिला रोगियों एवं प्रसव पीड़ित महिलाओं को राहत मिल सकेगी।
अक्तूबर 2013 से लोहाघाट के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में चल रहे अस्पताल को दो सप्ताह पूर्व सरकारी व्यवस्था के मातहत संचालित कर रहे हैं लेकिन अभी अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक सहित महज पांच डॉक्टर ही तैनात हैं। तैनात चिकित्सकों में से एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है, जबकि यहां डॉक्टरों के 11 पद हैं। बाल रोग, अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित पांच विशेषज्ञों में से एक भी पद नहीं भरा जा सका है।
विज्ञापन

लोहाघाट ही नहीं, 13 किलोमीटर दूर चंपावत जिला अस्पताल में भी अस्थि रोग विशेषज्ञ नहीं है। नागरिकों ने अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित अन्य रिक्त पदों पर जल्द से जल्द तैनाती की मांग की है। उधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.ॅडीएल साह का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के लिए निदेशालय से आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed