फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jila Yojana Meeting in Champawat

जिला योजना में 14.27 करोड़ की राशि अवमुक्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jila Yojana Meeting in Champawat
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने चालू वित्तीय वर्ष में जिला योजना के लिए विभागों की ओर से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जिला योजना में बयालीस करोड़ बयासी लाख रुपये के प्रस्तावित परिव्यय के सापेक्ष चौदह करोड़ सत्ताईस लाख रुपये अवमुक्त हुए हैं। जिला योजना समिति की बैठक में इसे विभागवार अनुमोदित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन विभागों की ओर से जिले में रोजगार सृजन और रोजगारपरक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं, उनमें राशि प्रस्तावित की जाए। उन्होंने कहा कि पलायन प्रभावित गांवों में ऐसी योजनाएं रखीं जाएं जो पलायन रोकने में सहायक हों। जिला स्तर पर सृजित परिसंपत्तियों का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि जिला योजना के तहत प्रस्तावों के अनुरूप प्राप्त राशि को स्वीकृत कार्यों के अनुसार तय समय में व्यय करें। उन्होंने कहा कि जिला योजना में ऐसी योजनाओं को शामिल किया जाए जो उसी वर्ष या दो वर्ष में पूरे हो सकें। इसलिए छोटी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाए। डीएम ने कहा कि आमजन को स्वरोजगार, आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्यान, पशुपालन, कृषि, मत्स्य पालन, दुग्ध विकास, ग्राम्य विकास विभाग, आजीविका से संबंधित कार्यों को प्रस्ताव में शामिल करें। सभी विभाग जिला योजना के तहत स्थानीय स्थल स्तर पर किए जा रहे नवाचार कार्यक्रमों को भी प्राथमिकता में शामिल करें। इन कार्यक्रमों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित करें, जो कार्य जिला योजना के तहत स्वीकृत हैं उन्हें अन्य योजना में शामिल न किया जाए। बैठक में डीएफओ आरसी कांडपाल, सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, डीएसटीओ दीप्त कीर्ति तिवारी आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed