फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jhoomadhuri Mahotsav

कलश यात्रा के साथ झूमाधुरी महोत्सव शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jhoomadhuri Mahotsav
लोहाघाट पाटन पाटनी के झूमा महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : LOHAGHAT
शहर के समीप पाटन-पाटनी में मंगलवार को चार दिवसीय झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव शुरू हो गया है। उद्घाटन अवसर पर महिलाओं ने आकर्षक कलश यात्रा निकाली जिसमें पाटन पाटनी, राईकोट महर, राईकोट कुंवर की महिलाएं शामिल हुईं। छह सितंबर को महोत्सव का मुख्य आकर्षण मां भगवती और मां महाकाली की शोभायात्रा होगी।
विज्ञापन

पाटन पाटनी, राईकोट कुंवर और महर गांव के लोगों के सहयोग से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने फीता काटकर किया। विधायक ने भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयासों को सराहा। रमेश पाटनी की अध्यक्षता और जगदीश पाटनी के संचालन में अल्पाइन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छोलिया नृत्य सहित कई मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा बाहर से आने वाली टीमों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि पीएस मेहता रहे। महोत्सव समिति अध्यक्ष मोहन चंद्र पाटनी ने विधायक समेत सभी का स्वागत किया। इस मौके पर सुभाष विश्वकर्मा, बसंत विश्वकर्मा, गंगा पाटनी, राजेंद्र पाटनी, धन सिंह पाटनी, मोहन विश्वकर्मा, हरीश सिंह, गिरीश कुंवर, शिवराज सिंह, भगवान बिष्ट आदि शामिल रहे।

पाटन के झूमाधूरी महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।

पाटन के झूमाधूरी महोत्सव के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।- फोटो : LOHAGHAT

पाटन-पाटनी के नंदाष्ठमी झूमा महोत्सव का शुभारंभ करते क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।

पाटन-पाटनी के नंदाष्ठमी झूमा महोत्सव का शुभारंभ करते क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल।- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed