फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jewelry worth Rs 2 lakh stolen in the name of seeing jewelry in a jewelry shop

Champawat News: ज्वेलरी शॉप में जेवर देखने के नाम पर दो लाख के गहने उड़ाए

Sun, 20 Apr 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 20 Apr 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth Rs 2 lakh stolen in the name of seeing jewelry in a jewelry shop
टनकपुर (चंपावत)। ज्वेलरी शॉप में गहने दिखाने के नाम पर दो लोगों ने दो लाख से अधिक के गहने चुरा लिए। ज्वेलर्स ने घटना के अगले दिन शक होने पर जब सीसीटीवी फुटेज जांची की तो इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रकाश ज्वेलस के स्वामी राजू गुप्ता ने रविवार को कोतवाली में सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 15 अप्रैल की सुबह करीब 10:30 बजे उनके दुकान में दो लोग आए और ज्वेलरी दिखाने को कहा। वह और उनकी बेटी दोनों को जेवर दिखाने लगे। दोनों ने तीन पेंडेंट वाला सोने का एक मंगलसूत्र 20 हजार रुपये का खरीदा। इसके अलावा कई चेन, बाली और अंगुठियां भी देखीं। उस समय वह अपने निजी काम से व्यस्त होने के कारण दुकान में रखी ज्वेलरी पर ध्यान नहीं दे पाए।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह जब ज्वेलरी को चेक किया तो करीब आठ ग्राम सोने की एक चेन, एक जोड़ी बाली, दो ओम के पेंडेंट करीब दो ग्राम और दो गणेश प्रतिमा करीब दो ग्राम गायब मिले। शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को चेक किया तो ज्वेलरी चोरी होने का पता चला। इसकी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित हैं। कोतवाल चेतन रावत ने बतायसा कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 305 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed