फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jewelers instructed to install CCTV in their shops

Champawat News: ज्वेलर्स को दिए दुकान में सीसीटीवी लगाने निर्देश दिए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jewelers instructed to install CCTV in their shops
टनकपुर (चंपावत)। कोतवाली पुलिस की ओर से क्षेत्र के ज्वेलर्स की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें दुकान के मालिकों को सुरक्षा की दृष्टि से दुकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कोतवाली में सोमवार देर रात सीओ राणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय ने ज्वेलरी शॉप के मालिकों को दुकान के अंदर व बाहर सीसीटीवी लगाए जाने, ज्वेलरी और नकदी को सुरक्षित अवस्था में डबल लॉकर का उपयोग करने, दुकान में काम करने वाले कारीगरों का शतप्रतिशत सत्यापन करवाने को कहा गया। कहा कि किसी संदिग्ध व्यक्ति के साथ ज्वेलरी इत्यादि का क्रय विक्रय न करें और दुकान के आसपास किसी संदिग्ध के दिखाई देने पर तत्काल इसकी सूचना डायल 112 अथवा पुलिस स्टेशन पर दें। बैंक आदि में धनराशि जमा करने के दौरान पहले सूचित करें ताकि सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इस बीच लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध, यातायात के नियमों के बारे में, महिला संबंधी अपराध, उत्तराखंड पुलिस एप एवं नए कानून के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जागरूक भी किया गया। संवाद
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की घटनाएं रोकने के लिए व्यापारी हों जागरूक : कंबोज

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट में थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारियों को भी जागरूक होना होगा। उन्होंने आभूषणों की दुकान चलाने वाले व्यापारियों के साथ अन्य सभी व्यापारियों से दुकानों में सीसीटीवी लगाने का सुझाव दिया। कहा कि दुकानों में अलार्म सिस्टम भी स्थापित करना सही होगा। उन्होंने नगर में नियमित गश्त करने का आश्वासन देते हुए चोरी की घटनाओं की तुरंत सूचना देने की अपील की। व्यापारियों ने अपनी दुकानों में सीसीटीवी लगाने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed