{"_id":"5751bd424f1c1b6a7910a0ec","slug":"jcb-clear-road-debris","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी हटाएं रोड का मलबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी हटाएं रोड का मलबा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
रोड से मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की कई सड़कें मलबे से बंद हैं। जिनके न खुलने पर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि बर्दाखान-बिसराड़ी, गल्लागांव-देवलमाफी-ईजड़ा, कामाज्यूला-भनार, क्वांरकोली-पाड़ासौंसेरा सड़कें मलबे के कारण बंद हो गई थी। जिनमें जेसीबी लगाकर प्रशासन ने सिर्फ गाड़ियों के चलने लायक ही मलबा हटाया है। जिससे वाहनों के आने-जाने मे काफी परेशानियां हो रही हैं। इन सड़कों में बड़ी गाड़ियां, लोडेड वाहन, मोटरसाइकिल चलाने वालों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क में पड़े मलबे को पूरी तरह साफ करने की मांग की है। इसकी सूचना लोनिवि और आपदा कंट्रोल रूम में दी गई, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। बिसराड़ी सड़क में में इतना मलबा आया है कि लोडेड वाहनों के संचालन में खतरा बना हुआ है। मोटर मार्ग सही न होने से क्षेत्र के लोगों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने सड़क मार्गों से मलबा हटाकर सुधारीकरण न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
इनमें ग्राम प्रधान बिसराड़ी हेमा अधिकारी, भगवान विश्वकर्मा, कैलाश चौधरी, बलदेव प्रसाद, संजय कुमार, मदन सिंह आदि शामिल हैं। लोनिवि के अभियंता चंद्रशेखर मुरारी का कहना है कि शुरुआत में बंद सड़कों से मलबा हटाकर उन्हें यातायात योग्य बनाना पहली प्राथमिकता है। जेई का कहना है कि गल्लागांव देवलीमांफी सड़क मार्ग से मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद सभी मार्गों से मलबा हटाया दिया जाएगा।
विज्ञापन