{"_id":"693f0ba42c6a55001a04411e","slug":"jauladi-and-bisari-schools-became-champions-in-the-flight-of-dreams-champawat-news-c-229-1-shld1026-132977-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सपनों की उड़ान में जौलाड़ी और बिसारी विद्यालय बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सपनों की उड़ान में जौलाड़ी और बिसारी विद्यालय बने चैंपियन
Mon, 15 Dec 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। न्याय पंचायत रौलमेल में मैथ्स विजार्ड जीनियस और सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप शिक्षाधिकारी संजय भट्ट और न्याय पंचायत समन्वयक जीडी भट्ट ने किया। मैथ्स विजार्ड में त्रिभुवन, दिया, विनोद गिरी और स्पैल जीनियस में यामिनी, ओम गहतोड़ी, अभिषेक क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। प्राथमिक लोकनृत्य, लोकगीत, नाटक प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बिसारी, जौलाड़ी, चखड़िया प्रथम तीन स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ के अलग-अलग वर्ग में ममता और निकिता प्रथम रहे। वहां दीपक सोरड़ी, जगदीश गहतोड़ी, गीता, रेखा, वंशीधर, दीप जोशी निर्णायक रहे। शिक्षक रवीश पचौली ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। संवाद
विज्ञापन