फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jam from railway gate to Meena Bazaar

Champawat News: रेलवे फाटक से मीना बाजार तक लग रहा जाम

Sun, 29 Sep 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 29 Sep 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Jam from railway gate to Meena Bazaar
बनबसा (चंपावत)। रेलवे फाटक से मीना बाजार तक आए दिन लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। रेलवे फाटक बंद होने के अलावा बड़े मालवाहक वाहनों और नाली तक दुकानों का सामान रखे जाने से मीना बाजार में अक्सर जाम लगा रहता है। लोगों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

बनबसा में रेलवे फाटक बंद होने से आए दिन फाटक के दोनों और लंबा जाम लगना आम बात हो गई है। करीब 12 से 14 बार यहां से गुजरने वाली रेलगाड़ियों के गुजरते समय फाटक बंद करना पड़ता है। इससे लोगों को घंटों फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है। मीना बाजार में व्यापारियों का सामान लाने वाले बड़े वाहनों और दुकानों का सामान सड़क किनारे नाली तक लगा देने से जाम लगता है। लोगों ने इस समस्या के निदान को सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, ग्राम प्रधानों, गौरव सेनानी कल्याण समिति पदाधिकारियों के अलावा भारत नेपाल के बीच आवागमन करने वालों ने बनबसा रेलवे फाटक से मीना बाजार तक सड़क को जाम मुक्त रखने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed