फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jaharkhurani Case in Kumaun

जल्द परिजनों से मिलेंगे जहरखुरानी के शिकार नेपाली बच्चे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Jaharkhurani Case in Kumaun
Jaharkhurani Case in Kumaun
बनबसा (चंपावत)। हल्द्वानी में जहरखुरानी का शिकार हुए दो नेपाली किशोरों को उनके घर नेपाल भेजा जाएगा। उन्हें बनबसा स्थित रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में रखा गया है। संस्था के कार्यकर्ताओं ने किशोरों के परिजनों को सूचना दे दी है। जल्द ही परिजन बच्चों को ले जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन हल्द्वानी को 29 मार्च को जहरखुरानी के शिकार दो किशोर मिले थे। हालत खराब होने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन और हल्द्वानी की धरोहर संस्था ने बच्चों को होश आने पर उनका नाम-पता पूछा। पता चला कि इनमें से एक किशोर 13 और दूसरा 15 वर्षीय है।
विज्ञापन

बाद में बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) नैनीताल के माध्यम से दोनों बच्चों को बनबसा के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में भिजवा दिया गया। संस्था के समन्वयक जनक चंद, विनीता रजवार, सरोज चंद, प्रकाश चंद्र, मीरा रावत ने बच्चों से घर का पता पूछा। इसके बाद प्रकाश चंद्र, मीरा रावत ने नेपाल जाकर बच्चों के परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने कहा कि जल्द ही बनबसा आकर वह बच्चों को ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed