फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jagdishila Doli Yatra welcomed with traditional drums and trumpets

Champawat News: जगदीशिला डोली यात्रा का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों से स्वागत

Fri, 15 May 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 15 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jagdishila Doli Yatra welcomed with traditional drums and trumpets
लोहाघाट/चंपावत। गढ़वाल के विशौन पर्वत से शुरू हुई बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा का बाराकोट, कर्णकरायत, पाटी और देवीधुरा में भव्य स्वागत किया गया। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच बाराकोट के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने डोली संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद मैथानी और यात्रा दल का मंदिर परिसर में फूल-मालाओं व पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

डोली संयोजक मैथानी ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया डोली का मुख्य लक्ष्य विश्व शांति का संदेश फैलाना है। गढ़वाल-कुमाऊं की सांस्कृतिक मित्रता को और मजबूत करना भी इसका उद्देश्य है। मंदिर के मुख्य पुजारी कैलाश चौबे ने मंत्रोच्चारण के साथ डोली का पूजन किया। महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी सहित अनेक मांगलिक गीत गाए।
विज्ञापन

वहीं कर्णकरात, पाटी और देवीधुरा में भी जगदीशिला डोली यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार रात जगदीशिला डोली यात्रा का चंपावत पहुंचने पर भी भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां यहां जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, लोकमान सिंह अधिकारी, नैन सिंह अधिकारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल, भागीरथ भट्ट, मोहन सिंह बिष्ट, नवीन चंद्र जोशी, बलवंत सिंह मेहरा, कल्याण सिंह अधिकारी, गोविंद सिंह मेहता, करन कुमार, गिरीश बोहरा आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed