फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Jagdishila Doli welcome

चंपावत में डोली रथ यात्रा का हुआ स्वागत

Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट।
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत/लोहाघाट। Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
 Jagdishila Doli welcome
जगदीशिला डोली का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

चंपावत/लोहाघाट। चंपावत में बालेश्वर मंदिर में जगदीशिला डोली रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां यात्रा के जिला संयोजक विकास साह, उमेश खर्कवाल, सूरज प्रहरी, अनीता प्रहरी, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश बोहरा, पूरन कठायत, अशोक कार्की, देव सिंह, मयूख चौधरी, त्रिलोक सिंह, नीरज साह, तारादत्त जोशी आदि ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। बालेश्वर मंदिर के महंत भैरव गिरि ने पूजा-अर्चना की। कैबिनेट मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी ने जगदीशिला यात्रा के उद्देश्य बताए। यात्रा के दौरान हुई बारिश के बावजूद लोगों के उत्साह में कमी नहीं आई।

विज्ञापन


लोहाघाट में विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा के आगे मल्लिकार्जुन स्कूल की छात्राएं कलश लेकर चल रही थी। डोली यात्रा पिथौरागढ़ रोड, स्टेशन बाजार होते हुए शिवालय मंदिर पहुंची। जहां विधि-विधान से पूजा, अर्चना के बाद देवीधार के प्रसिद्ध भगवती मंदिर में पहुंची। जहां देवीधार मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता, सचिव प्रकाश राय, कोषाध्यक्ष भैरव राय, संयोजक नरेश राय आदि ने शिक्षा मंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नैथानी ने बाबा आदित्य दास, परमानंद पंत को सम्मानित किया। बाबा भुवन गिरी, माई उमा गिरी ने आशीर्वाद दिया। नैथानी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से हल किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने आगामी देवीधार महोत्सव में सीएम हरीश रावत को अपने साथ यहां लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सीएम रावत के नेतृत्व में सूबे की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हनुमान मंदिर में पौधरोपण भी किया। राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, डीडी पांडेय, भूपाल सिंह मेहता, नवीन मुरारी, शैलेंद्र राय, पुष्कर सिंह बोहरा, गोविंद बोहरा, गोविंद वर्मा, राकेश बोहरा, उत्तम देव समेत शिक्षा, पेयजल, स्वजल आदि विभागों के अधिकारी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहाघाट (चंपावत)। नगर में पहुंची विश्वनाथ जगदीशिला डोली यात्रा में पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ गढ़वाल के मुख्य पुजारी धनी राम, कुंवर राम, हरीश भारती, दीपक आर्या, चमन सिंह रावत, ललिता प्रसाद नैथानी, सुंदर रावत, भरत सिंह, जीत सिंह कैंतुरा, महावीर सिंह, अरुण राणा, अरविंद पंवार आदि डोली यात्रा के साथ चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed