{"_id":"db19e83fa03357684229a73e9536f1c6","slug":"jagbudha-start-repairing-the-bridge-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगबूड़ा पुल की दीवार की मरम्मत शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगबूड़ा पुल की दीवार की मरम्मत शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
Updated Fri, 05 Jun 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामरिक दृष्टि के महत्वपूर्ण एनएच 125 पर स्थित जगबूड़ा पुल की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। गत वर्ष जुलाई में हुड्डी नदी से हुए कटाव से पुल के दक्षिणी छोर की दीवार में दरार आ गई थी।
विज्ञापन
पिछले वर्ष 20 जुलाई में उफनाई हुड्डी नदी ने जगबूड़ा पुल के अपस्ट्रीम पर दक्षिणी छोर की सुरक्षा दीवार को काट दिया था। गुफानुमा बने इस हिस्से से नदी का पानी पुल के खटीमा छोर पर भू-कटाव करने लगा था। यदि समय रहते इसका जीर्णोद्धार नहीं कराया जाता तो आगामी बरसात में पुल के और क्षतिग्रस्त होने की संभावना थी। अमर उजाला ने कई बार प्रमुखता से इसे उजागर किया था। बता दें कि जहां जगबूड़ा पुल को इस क्षेत्र की लाइफ लाइन माना जाता है वहीं सेना को चीन सीमा तक पहुंचाने में इस मार्ग का खासा महत्व है।
विज्ञापन
तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा मरम्मत कार्य
करीब 30 लाख रुपये के बजट से जगबूड़ा पुल की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत कराई जा रही है। तीन सप्ताह में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -एमबी थापा-एई एनएच।
विज्ञापन