फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITI Employees Union warns to intensify the movement

आईटीआई कर्मचारी संघ ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
ITI Employees Union warns to intensify the movement
टनकपुर में बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय करते आईटीआई के कर्मचारी नेता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़ी मांगों पर जल्द अमल नहीं किए जाने पर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया है। संस्थान के कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को हुई संगठन के पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ है कि सरकार ने मांगों पर जल्द अमल नहीं किया तो उनका संगठन एकजुटता के साथ आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के आदेश के बावजूद आईटीआई के कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया डेढ़ साल से शासन स्तर पर लटकी है। जबकि अन्य विभागों में कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने प्रधानाचार्य व भंडारी संवर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जल्द शुरू करने, उत्तराखंड शासन कार्मिक विभाग के शासनादेशों के विपरीत एसीआर के नए प्रारूप को तत्काल निरस्त करने, अनुदेशकों, कार्यदेशकों व प्रधानाचार्यों की सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले सत्रांत लाभ को पूर्व शासनादेश के अनुरूप यथावत रखने आदि मांगें उर्ठाइं। बैठक में विनोद कुमार टम्टा, गोविंद राम, शांति मेहरा, आरके जोशी, नितिन शास्त्री, गिरीश जोशी, प्रकाश जोशी, पवन वर्मा, महेश आर्या, विनोद राणा, सुनील कुमार, कमल सिंह, शैली, राजेंद्र कौर, नवल कुमारओली, उमेश गड़कोटी, मोहन जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed