फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ITBP jawans play a vital role in protecting the borders: Justice N. Kotiswar

सीमाओं की रक्षा में आईटीबीपी के जवानों अहम योगदान : न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर

Mon, 22 Dec 2025 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 22 Dec 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawans play a vital role in protecting the borders: Justice N. Kotiswar
आईटीबीपी लोहाघाट में आयोजित संवाद कार्यक्रम के दौरान अ​धिकारियों और जवानों के साथ सर्वोच्च न्या
लोहाघाट/चंपावत। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह ने 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों और सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में आईटीबीपी जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभवों, चुनौतियों एवं कर्तव्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि जवानों का अनुशासन, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा राष्ट्र की सुरक्षा की मजबूत नींव है। कठिन परिस्थितियों में भी देश सेवा का भाव उन्हें विशिष्ट बनाता है। कार्यक्रम में कानून, मानवाधिकार, कार्यस्थल पर अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य आदि पर भी चर्चा की गई। जवानों के पूछे प्रश्नों के उत्तर में वक्ताओं ने उन्हें सकारात्मक सोच, संवैधानिक मूल्यों के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान सेवानिवृत्त अधिकारियों, वीरांगनाओं की समस्याओं पर भी चर्चा हुई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर, पाटन पाटनी, लोहाघाट के बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। 36वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। न्यायमूर्ति ने अद्वैत आश्रम मायावती में ध्यान योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चंपावत में न्यायमूर्ति ने गोल्ज्यू मंदिर और बालेश्वर मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। वहां हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, जिला जज अनुज कुमार संगल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव भवदीप राउते, जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल उम्मेद सिंह, सूबे सिंह, मुकेश चंद, गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed