{"_id":"c3a5058bcb6b96d55ba33c2daa76f38c","slug":"itbp-commandant-charged-with-indecency-and-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी के कमांडेंट पर अभद्रता और मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी के कमांडेंट पर अभद्रता और मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को गलचौड़ा के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल को तत्काल सीएचसी ले जाने के मुद्दे ने नया विवाद पैदा कर दिया है। सुई पऊ के लोगों ने एसडीएम सीएस डोबाल को ज्ञापन देकर आईटीबीपी के कमांडेंट समेत उनके गनर पर ग्राम प्रधान मनोज ओली के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया है। ग्रामीण ने कार्रवाई न होने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि घटना के वक्त ग्राम प्रधान गलचौड़ा से लोहाघाट की ओर वाहन से आ रहे थे। दुर्घटना स्थल पर वह घायल का हालचाल जानने उतरे तो कमांडेंट ने ग्राम प्रधान से घायल को अस्पताल ले जाने को कहा। आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा अपनी मजबूरी व्यक्त करने पर कमांडेंट के आदेश पर गनर और चालक ने ग्राम प्रधान के साथ मारपीट की। उन्होंने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने एसओ मनोज रतूड़ी को जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मनोज ओली के अलावा बीडीसी सदस्य बिमला चतुर्वेदी, जिपं के पूर्व सदस्य सचिन जोशी, भुवन चौबे, बालादत्त, संजय चतुर्वेदी, अमरनाथ, कुलदीप ओली, नरेश कुमार ओली, महेश ओली आदि शामिल रहे। एसओ ने ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। वहीं, कमांडेंट आनंद सिंह यरसों ने आरोपों पर हैरानी जताते हुए कहा कि घटना के वक्त घायल तड़प रहा था। तमाशबीन अधिक थे। उन्होंने ग्राम प्रधान की गाड़ी का मुंह लोहाघाट की तरफ होने के कारण उससे घायल को अस्पताल ले जाने को कहा, जिसमें उसने सहयोग करने के बजाए अपने को ग्राम प्रधान होना बताया तो उन्होंने इस कार्य के लिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी का अहसास कराया था।
विज्ञापन