{"_id":"49a851cdbf9d8737664af3f2490c7825","slug":"itbp-barracks-in-the-form-the-foundation-stone-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी में बनेगी बैरक, हुआ शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी में बनेगी बैरक, हुआ शिलान्यास
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छमनियां स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में महानिरीक्षक (आईजी) पुनीत रस्तोगी ने जवानों के लिए बनाए जा रहे बैरकों का शिलान्यास किया। करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 120 मैन बैरक से जवानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में ये जवान टेंट लगाकर रह रहे हैं। इस अवसर पर वाहिनी के कमांडेंट आनंद सिंह यरसों, द्वितीय कमान अधिकारी भानुप्रताप सिंह और उप सेनानी सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। जवानों ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उन्होंने जनता दरबार लगाकर जवानों की समस्याएं सुनीं। कहा कि हिमवीरों के सामने बहुत चुनौतियां हैं।
विज्ञापन
जवानों को विषम हालात में रहकर राष्ट्र के लिए अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने एसओ मेस, अधिकारियों और जवानों के आवासों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों के अलावा केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रदीप कुमार भी मौजूद थे।
विज्ञापन