फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   It will remain cold in the plains for a few days

Champawat News: मैदानी क्षेत्रों में अभी कुछ दिन रहेगी ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
It will remain cold in the plains for a few days
चंपावत। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर अभी कुछ दिन और रहेगा। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा के कारण ठंड रहेगी। लोगों को धूप के दर्शन कम होंगे।
विज्ञापन

राज्य में अभी एक सप्ताह तक बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना होगा। मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह ने बताया कि वर्तमान में दो से तीन दिन तक मैदानी क्षेत्र हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में ठंड रहेगी। मैदानी क्षेत्रों से लगे नैनीताल, पौड़ी आदि क्षेत्रों में भी ठंड का असर देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि मैदानी क्षेत्रों में अभी कोहरा रहेगा। 22 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आएगा। मैदानी क्षेत्र में तापमान बढ़ेगा। ठंड की चेतावनी दो से तीन दिवस तक रहेगी। उन्होंने बताया कि अगर दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से चार-पांच डिग्री कम होने पर ठंड रहेगी। जब न्यूनतम तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री कम होने पर शीत लहर होती है। इधर चंपावत जिले में हवाओं के चलते 19 जनवरी को अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। 18 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed