{"_id":"691cb028a6830cf7450faca3","slug":"it-is-difficult-for-people-to-walk-on-the-dilapidated-dhaun-bajaun-road-champawat-news-c-229-1-shld1026-132031-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बदहाल धौन बजौन सड़क पर लोगों के लिए चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बदहाल धौन बजौन सड़क पर लोगों के लिए चलना मुश्किल
Tue, 18 Nov 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
बदहाल धौन बजौन सड़क। संवाद
चंपावत। जिला मुख्यालय से 13 किमी दूर धौन बजौन सड़क बदहाल होने से लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो रही है। करीब 14 किमी लंबी सड़क में करीब नौ किमी तक डामरीकरण किया गया है। लेकिन शेष हिस्से को छोड़ने के कारण लोगों के लिए सफर आसान नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क लंबे समय से बदहाल थी। बामुश्किल काम किया गया, लेकिन अधूरा छोड़ दिया गया। इस सड़क से बजौन, अमौन गांव के लोग जिला मुख्यालय आते हैं।
सड़क बदहाल होने के चलते काम आसान नहीं हो रहा है। बरसात में लोगों को सबसे अधिक दिक्कतें होती है। पीएमजएसवाई के ईई त्रिभुवन नारायण सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्तमान में मौसम के चलते काम करना संभव नहीं है। ठंड में डामर टीक नहीं पा रहा है। ऐसे में डामर करना धन की बर्बादी है। सड़क में डामर का काम मार्च तक पूरा करना है। समय से काम कर लिया जाएगा।
कोट
सड़क बदहाल होने के कारण आवाजाही आसान नहीं हो रही है। जगह-जगह सड़क में गड्ढे होने के कारण बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। विभाग को जल्द काम पूरा करना चाहिए। - जोगा दत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता
विज्ञापन
कोट
यह सड़क मुख्यालय को जोड़ती है। बजौन, अमौन क्षेत्र की करीब 500 की आबादी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के कारण सफर आसान नहीं है। - ईश्वरी दत्त, स्थानीय