{"_id":"6092e5e58ebc3ec35c20524b","slug":"isolation-ward-started-in-sub-district-hospital-lohaghat-champawat-news-hld423510376","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आईसोलेशन वार्ड हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप जिला अस्पताल लोहाघाट में आईसोलेशन वार्ड हुआ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों के बीच कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लोहाघाट, पाटी, बाराकोट के कोविड मरीजों को दिक्कतें होने पर हायर सेंटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। उप जिला अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड चालू हो गया है।
12 ऑक्सीजन बेड वाले इस वार्ड में पहले ही दिन दो कोविड मरीजों को भर्ती किया गया है। लोहाघाट उप जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में वैक्सीनेशन केंद्र बनाया गया था, इसके चलते अस्पताल में कोविड मरीजों को रखने के लिए कोई अन्य भवन नहीं था। इस बीच कोविड वैक्सीनेशन सेंटर को ट्रामा सेंटर से स्थानांतरित करने के बाद यहां कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया गया है।
चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ट्रामा सेंटर से वैक्सीनेशन सेंटर को स्थानांतरित कर यहां कोविड मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड तैयार कर दिया है। इसमें दो कोविड मरीजों का उपचार भी शुरू कर दिया गया है। डा.मंजीत ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में कोरोना मरीजों के लिए अभी 12 बेड ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश कोविड संक्रमित लोग होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। जिन लोगों को अधिक दिक्कतें होंगी उन्हें उप जिला अस्पताल के इस आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर बेहतर उपचार दिया जाएगा।