फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ISBT will be built on 106 bighas of land in Tanakpur

Champawat News: टनकपुर में 106 बीघा जमीन पर बनेगा आईएसबीटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
ISBT will be built on 106 bighas of land in Tanakpur
टनकपुर में जल निगम के इस गोदाम का उपयोग अब रोडवेज बस टर्मिनल के रूप में होगा। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
नए रंग-रूप में नजर आएगा टनकपुर का रोडवेज बस अड्डा
विज्ञापन

106 बीघा जमीन पर बनेगा आईएसबीटी
नए बस अड्डे से बढ़ेंगी यात्रियों की सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। कुमाऊं के सबसे पुराने बस स्टेशनों में शामिल टनकपुर का बस अड्डा अगले कुछ सालों में नए रंग-रूप में नजर आएगा। टनकपुर में आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) बनेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र टनकपुर में बनने वाले इस बस अड्डे का आठ दिसंबर को देहरादून में बाकायदा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू वर्चुअल शिलान्यास कर चुकी हैं। यह बस अड्डा रोडवेज कार्यशाला के पास जल निगम के गोदाम वाली भूमि और उसके आसपास की जगह पर बनेगा।
टनकपुर का रोडवेज बस अड्डा वर्ष 1960 में बना था। तब 12 बसों को पार्क करने के अलावा यात्रियों के विश्राम की जगह थी लेकिन आबादी और बस का बेड़ा बढ़ने के बाद से यह बस अड्डा जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहा था। जगह की कमी से होने वाली परेशानी के मद्देनजर बस अड्डा दूसरी जगह बनाने की कई बार मांग भी उठती रही। इस कार्यशाला से संबद्ध तीन (टनकपुर, लोहाघाट और पिथौरागढ़) डिपो के अलावा दूसरे डिपो की 200 से अधिक बस सेवाएं पांच हजार से अधिक मुसाफिरों को हर रोज मंजिल तक पहुंचाती हैं।
विज्ञापन

बस टर्मिनल के लिए रोडवेज ने कार्यशाला से लगी जल निगम की 14 बीघा जमीन लेकर इतनी ही जमीन दूसरे स्थान पर दे दी है। जल निगम के कार्यालय व गोदाम वाली जगह बने भवन के लिए रोडवेज चौरानवे लाख रुपये भी देगा। पचास करोड़ रुपये से 106 बीघा जमीन पर बनने वाले इस बस टर्मिनल में 100 बसों के पार्क करने की क्षमता होगी। साथ ही प्रतीक्षालय, कैंटीन, हाईटेक शौचालय सहित यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 11 सीपीटी 13पी व 15पी
-
मौजूदा बस अड्डे में बनेगी भूमिगत पार्किंग
चंपावत। टनकपुर शहर में स्थित रोडवेज के मौजूदा बस अड्डे की जगह पर भूमिगत पार्किंग बनेगी। साथ ही ऊपरी तल पर मॉल बनाया जाएगा।
फोटो 11 सीपीटी 14पी
-
पिछले साल विलोपित हुए थे सीएम के दो ऐलान
चंपावत। तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टनकपुर में रोडवेज की केंद्रीय कार्यशाला और आधुनिक बस अड्डा निर्माण की घोषणा की थी लेकिन बाद में ये दोनों घोषणाएं विलोपित हो गई थीं। जुलाई 2017 को केंद्रीय कार्यशाला निर्माण और अक्तूबर 2019 को कार्यशाला परिसर में आधुनिक बस अड्डा निर्माण का ऐलान किया था। इन दोनों घोषणाओं को परिवहन निगम की आख्या के बाद शासन ने जून 2021 को विलोपित कर दिया था।

-
जल निगम की जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया तकरीबन पूरी हो गई है। साथ ही नए बस अड्डे का डिजाइन भी तैयार हो चुका है। पचास करोड़ रुपये से बनने वाले नए बस बस अड्डे से बसों के खड़े होने की क्षमता बढ़ने के साथ ही यात्री सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
- पवन मेहरा, मंडलीय प्रबंधक, रोडवेज, टनकपुर।

टनकपुर रोडवेज  बस स्टेशन में जगह की कमी से यात्रियों को होती है परेशानी। संवाद

टनकपुर रोडवेज बस स्टेशन में जगह की कमी से यात्रियों को होती है परेशानी। संवाद- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed