{"_id":"647e21619e428d72cb0197ec","slug":"irrigation-gully-damaged-in-chhinigoth-cultivators-upset-tanakpur-news-c-8-1-160302-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: छीनीगोठ में सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त, काश्तकार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: छीनीगोठ में सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त, काश्तकार परेशान
Mon, 05 Jun 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
छीनीगोठ में सिंचाई गूल की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होने से छीनीगोठ ग्राम पंचायत के आधा दर्जन काश्तकार सिंचाई सुविधा से वंचित हैं लेकिन शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग काश्तकारों की परेशानी दूर नहीं कर रहा है। सोमवार को परेशान काश्तकारों ने तहसील में एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपा।
काश्तकार रमेश चंद्र, पार्वती देवी, लक्ष्मी दत्त भट्ट, हरीश जोशी, जानकी, भावना तिवारी, कैलाश अधिकारी, हरीश जोशी आदि का कहना है कि क्षतिग्रस्त सिंचाई गूल की मरम्मत नहीं होने से उनके खेत सूख रहे हैं। विभाग ने आसपास के किसानों के खेतों तक पाइप लाइन बिछाई है लेकिन उनके खेतों को छोड़ दिया गया है। विभाग के अधिकारी और ग्राम प्रधान से कई बार गूल ठीक करवाने का आग्रह किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने काश्तकारों को शीघ्र सिंचाई व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन दिया है। संवाद