{"_id":"5eaafd208ebc3e902626f3ca","slug":"invoice-of-three-for-sharing-fake-news-champawat-news-hld3816319148","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेक न्यूज शेयर करने पर तीन लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेक न्यूज शेयर करने पर तीन लोगों का चालान
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सोशल मीडिया में लोहाघाट आईटीबीपी में एक जवान के कोरोना संक्रमित होने की झूठी खबर को शेयर करने वाले तीन लोग पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। तीनों आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। साथ ही प्रत्येक आरोपी से 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये फेसबुक पर लोहाघाट आईटीबीपी के एक जवान के कोरोना संदिग्ध होने के साथ आईटीबीपी सीमा को सील करने की पोस्ट डाली थी। लोहाघाट के तीन लोगों द्वारा इस पोस्ट को शेयर करने से लोगों में हड़कंप मचा गया। प्रशासन, पुलिस और आईटीबीपी के कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव ने तुरंत ही इसका खंडन करते हुए इसे अफवाह बताया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा। थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि धौनी-सीलिंग लोहाघाट निवासी चाहतनाथ उर्फ गणेश नाथ, फोर्ती के किशोर बगौली और मीना बाजार के अक्षय कुमार ने इस पोस्ट को शेयर किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट में चालान किया और जुर्माना वसूला। एसओ का कहना है कि फेक पोस्ट डालने वाले की पुलिस तलाश कर रही है।
दो गिरफ्तार, 2.39 लाख रुपये बरामद
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी जवानों ने शारदा नहर किनारे बने मार्ग पर खटीमा की ओर से आ रही एक बाइक को धनुषपुल पर रोका। बाइक पर सवार दो युवकों से पूछताछ की गई। शक होने पर एसएसबी ने उन्हें पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि नानकमत्ता के ग्राम सिद्धा नवादिया निवासी हरि सिंह एवं गुरमीत सिंह लॉकडाउन की अनदेखी कर मोबाइल फोन खरीदने बाइक से बनबसा आए थे। तलाशी में पुलिस को उनके पास 2.39 लाख की नकदी भी मिली। पुलिस ने उक्त आरोपियों पर लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188/269/270 एवं 51 (बी) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 ब 3 महामारी अधिनियम 1897 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए घूमने पर चार के खिलाफ कार्रवाई
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए बाजार में घूमने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यू टैक्सी स्टैंड कॉलोनी निवासी रवि वाल्मीकि, मनिहारगोठ निवासी भरत चंद्र, मोहम्मद रईस और आतिफ हुसैन लॉकडाउन अवधि में बगैर मास्क पहने अनावश्यक घूमते मिले। जिनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद