{"_id":"6466634a0a1a5afeec0317f8","slug":"investigation-report-district-hospital-delayed-in-postmortem-champawat-news-c-8-1-143997-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच रिपोर्ट : जिला अस्पताल ने पोस्टमार्टम करने में देरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच रिपोर्ट : जिला अस्पताल ने पोस्टमार्टम करने में देरी की
Thu, 18 May 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 18 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
सीमा विश्वकर्मा। (फाइल फोटो)
शिशु की गर्भ में मौत के बाद प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप सही नहीं
मृतका के पति ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया था
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान 25 अप्रैल को गर्भवती की मौत के मामले में डॉक्टर को क्लीन चिट मिल गई है। दो एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय और डॉ. श्वेता खर्कवाल की जांच टीम ने दस्तावेजी परीक्षण और बयानों के आधार पर ये निष्कर्ष दिया है। अलबत्ता पोस्टमार्टम में देरी के लिए जिला अस्पताल को जिम्मेदार माना गया है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
लोहाघाट के पाटन पाटनी की गर्भवती सीमा विश्वकर्मा (32) को 24 अप्रैल को लोहाघाट उप जिला अस्पताल ने शिशु की गर्भ में मौत होने पर जिला अस्पताल रेफर किया था। 25 अप्रैल की शाम को मृत शिशु के प्रसव के दौरान इंजेक्शन लगाने के कुछ देर बाद सीमा की मौत हो गई थी। मृतका के पति पुष्कर विश्वकर्मा ने गर्भवती के शिशु की मौत के 24 घंटे तक प्रसव नहीं करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। साथ ही पोस्टमार्टम के लिए घंटों तक इंतजार कराने का भी आरोप लगाया। जांच रिपोर्ट में पोस्टमार्टम में देरी होने की बात कबूली गई है। बाद में देरी को देखते हुए पोस्टमार्टम खुद सीएमओ और एसीएमओ ने किया था।