फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Interview Canclled

साक्षात्कार के बाद चार पदों पर निरस्त हुई चयन प्रक्रिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Interview Canclled
चंपावत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चालू वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 29 जून को हुए साक्षात्कार के बाद भी अधिकतर पद नहीं भरे जा सके हैं। साक्षात्कार के बाद चार पदों (डाटा इंट्री ऑपरेटर, जिला आईईसी/बीसीजी फैसिलिटेटर, डीईओ और जिला लॉजिस्टिक प्रबंधक) की प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एवीएसएम सिक्योरिटी एंड आउटसोर्सिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि अब इन पदों के लिए फिर से आवेदन पत्र मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

चंपावत में 29 जून को 13 पदों की कुल 19 सीटों के साक्षात्कार हुए। एडीएम टीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति ने पूरी प्रक्रिया को निपटाया। जिला कार्यक्रम समन्वयक, डाटा प्रबंधक और सेनेटरी अटैंडेंट के लिए एक भी आवेदक नहीं आया जबकि चार पदों पर तीन अभ्यर्थी न आने की वजह से चयन प्रक्रिया को निरस्त किया गया है। अलबत्ता ब्लॉक कार्यक्रम समन्वयक, एएनएम, फील्ड सुपरवाइजर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, सोशल वर्कर और स्टाफ नर्स का चयन कर लिया गया है।साक्षात्कार के दिन 29 जून को कई आवेदकों ने प्रवेशपत्र न भेजने का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय परिसर के पास प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन

खाली रह गए पदों के लिए सर्विस प्रोवाइडर कंपनी की ओर से साक्षात्कार के लिए दोबारा आवेदन मांगे जाएंगे। उसके बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी। - डॉ. आरपी खंडूरी, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed