{"_id":"5dc1a38d8ebc3e5b5066bb0f","slug":"inspection-tanakpur-news-hld362897356","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएफओ ने नंधौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएफओ ने नंधौर वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र का किया निरीक्षण
विज्ञापन
नंधौर वन्यजीव अभ्यारण का निरीक्षण करते हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ महातिम यादव ने नंधौर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र का दौरा कर जंगल, मोटर मार्गों और वन चौकियों का निरीक्षण किया और मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीएफओ ने वन चौकियों में बिजली और पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्या को जल्द दूर कराने की बात कही है। डीएफओ ने टनकपुर के ककरालीगेट स्थित हर्बल गार्डन और शारदा खनन के डाउन स्ट्रीम क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।
डीएफओ महातिम यादव मंगलवार को अधिकारियों के साथ नंधौर वन्यजीव अभयारण्य पहुंचे। उन्होंने चोरगलिया के अलावा जौलासाल, हंसपुर, दोगाड़ी, सेनापानी और डांडा वन क्षेत्र की वन चौकियों का निरीक्षण किया। करीब 60 किमी क्षेत्र मेें फैले अभयारण्य के टूरिस्ट प्वाइंटों को देखने के साथ ही उन्होंने वन मोटर मार्गों की स्थिति का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
डीएफओ ने कहा कि वन चौकियों में बिजली और पेयजल की समस्या देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वन बीट चौकियों में पेयजल के लिए हैंडपंप और बिजली के लिए सोलर पैनल लगाकर समस्या को दूर किया जाएगा। इस मौके पर डीएफओ के साथ जौलासाल रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पूरन चंद्र जोशी, शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट और डांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी मनोज पांडेय के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
पर्यटकों के लिए 15 नवंबर से खुलेंगे नंधौर अभयारण्य के गेट
जंगल सफारी के लिए नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के गेट 15 नवंबर से खुल जाएंगे। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि अभयारण्य के शारदा रेंज क्षेत्र में सेनापानी मार्ग की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। डांडा-कठोल मार्ग की मरम्मत के लिए मंडी समिति की निर्माण इकाई को बजट आवंटित हो चुका है, लेकिन समिति ने अभी काम शुरू नहीं किया है।
नंधौर वन्यजीव अभयारण्य के डांडा-कठौल वन मोटर मार्ग की मरम्मत का काम शुरू कराने की प्रक्रिया गतिमान है। जल्द ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया जाएगा। यह काम मंडी समिति की निर्माण इकाई रुद्रपुर की ओर से किया जाना है। खुद महाप्रबंधक इस काम को देख रहे हैं, जो फिलहाल विभागीय दौरे पर विदेश गए हैं।- भगवती प्रसाद जोशी, उप महाप्रबंधक मंडी निर्माण इकाई हल्द्वानी।