फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection done by the officers.

Champawat News: निर्माणाधीन आईएसबीटी और चूका पुल का समय से निर्माण हो

Thu, 26 Jun 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 26 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Inspection done by the officers.
टनकपुर (चंपावत)। डीएम मनीष कुमार ने बुधवार देर शाम तक क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने इस बीच निर्माणाधीन आईएसबीटी का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही चूका में निर्माणाधीन पुल को भी गुणवत्ता से पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

निर्माणाधीन आईएसबीटी में कार्यदायी संस्था पेयजल निगम लोहाघाट के एई सुभाष चंद्र सुंदरियाल ने बताया कि आईएसबीटी का निर्माण सितंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। डीएम ने आईएसबीटी के प्रोजेक्ट को लेकर जानकारी ली। वीकेजे कंपनी के जीएम जयविंदर सिंह ने अवगत कराया 237.37 करोड़ रुपये की लागत से मनाया जा रहा है। इससे पहले डीएम ने चूका पुल निर्माण का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्णागिरि मेले मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करते हुए भैरव मंदिर परिसर तक जाने वाले रास्ते, पार्किंग व्यवस्था, धर्मशालाओं के लिए पेयजल आपूर्ति की आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग को उक्त कार्यों के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने और सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। केएमवीएन के भैरव मंदिर पर निर्माणाधीन गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। एसडीएम आकाश जोशी ने डीएम को योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एसपी अजय गणपति, एडीएम जयवर्धन शर्मा, एसडीएम अलकेश नौडियाल, सीओ वंदना वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed