फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection done by CMO.

अस्पताल में जल्द फिजीशियन की होगी तैनाती : सीएमओ डॉ. चौहान

Thu, 08 Aug 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 08 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Inspection done by CMO.
लोहाघाट (चंपावत)। नवागत सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की ओर से मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. चौहान ने बृहस्पतिवार को उप जिला अस्पताल में आईसीयू, ओटी, उपस्थिति पंजिका, दवा स्टोर, एक्स-रे, दंत चिकित्सा आदि विभागों का निरीक्षण किया। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही लोहाघाट अस्पताल में नियमित रूप से फिजीशियन की नियुक्ति होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में ओटी में नए उपकरणों को मंगाने, आंख की फैको मशीन, स्वच्छता के लिए अतिरिक्त पर्यावरण मित्रों की नियुक्ति, चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इससे पूर्व अस्पताल के स्टाफ ने सीएमओ का स्वागत किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी, डॉ. सोनाली मल्होत्रा, डॉ. जय प्रकाश चौगले, एलडी जोशी, मुकुल राय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, राजू गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed