फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspection by CGM Nabard

नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक ने विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inspection by CGM Nabard
खेतीखान में वायफ की ओर से कराए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डा. - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र मणी ने खेतीखान में बाएफ डेवलपमेंट रिसर्च फाउंडेशन की ओर से जलवायु परिवर्तन अनुकूलन परियोजना के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने परियोजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने खेतीखान, सलना, त्यारसौं में परंपरागत जलस्रोत संवर्धन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रकाश सिंह ने बाएफ की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सिंचाई के लिए सोलर वाटर लिफ़्टंग पंप योजना की मांग रखी। गोशनी में पॉलीहाउस, वाड़ी, ड्रिप सिंचाई आदि कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानर में बाएफ मिनी एप्पल नर्सरी, वन पंचायत के जंगल और खलकड़िया में किसानों की ओर से किए जा रहे कार्यों को देखा। उन्होंने बाएफ की ओर से किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।
जल समिति और जन प्रतिनिधियों को जल स्रोतों को बचाने और उनका संरक्षण के उपाय बताए। इस मौके पर जिला प्रबंधक अमित पांडेय, विकास जैन, राकेश कन्याल, डॉ. दिनेश रतूड़ी, प्रताप सिंह रावत, देवेंद्र, भीम सिंह, भुवन चंद्र आदि रहे।
ग्रामीण बैंक ने 35 लोगों को बांटा 1.40 करोड़ रुपये का ऋण
पिथौरागढ़। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में ऋण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण बैंक की ओर से 35 लाभार्थियों को 1.40 करोड़ के ऋण और जिला सहकारी बैंक ने 10 लाभार्थियों को आठ लाख के ऋण बांटा।
ऋण शिविर का आयोजन चंपावत जिले की आठ और पिथौरागढ़ जिले की 30 शाखाओं में किया गया। इस दौरान ग्रामीण बैंक के मोबाइल एटीएम वाहन का भी शुभारंभ किया गया। पिथौरागढ़ में आयोजित ऋण शिविर का शुभारंभ मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड, डॉ. ज्ञानेंद्र मणि ने किया।
ऋण शिविर में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अमित पांडेय और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक प्रभाकर और जिला लीड बैंक अधिकारी, अमर सिंह ग्वाल ने शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान ग्रामीण बैंक की मोबाइल एटीएम वैन का भी शुभारंभ किया गया। प्रबंधक योजना विजय सिंह भंडारी ने संचालन किया। इस मौके पर बैंक अधिकारी सुदेश कुमार महर, इंद्र सिंह मटियानी, हिमांशु पंत, राजेंद्र सिंह गैड़ा, सुमित जोशी, दीक्षा जोशी, गजेंद्र सिंह मपवाल, भूपेंद्र सिंह धामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed