फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Inspect the proposed site of three districts jointly

तीन जिलों के अधिकारी प्रस्तावित स्थल का संयुक्त निरीक्षण करें

Sat, 15 Jul 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Sat, 15 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Inspect the proposed site of three districts jointly
चंपावत में वीसी के जरिए जानकारी देते डीएम डा.अहमद इकबाल। - फोटो : अमर उजाला
 राष्ट्रीय महत्व की पंचेश्वर बांध परियोजना को गति देने के लिए चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले के वन, राजस्व, पंचायतीराज एवं पंचेश्वर बांध विकास प्राधिकरण के अधिकारी संयुक्त रूप से डूब क्षेत्र की सीमा का निरीक्षण करेंगे। प्रदेश की प्रभारी सचिव राधिका झा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पंचेश्वर बांध निर्माण से पूर्व होने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए तीनों जिलों के डीएम को इस संबंध में निर्देश दिए। कहा कि संयुक्त निरीक्षण के साथ ही न्यूनतम भूमि होने, वैकल्पिक भूमि उपलब्ध न होने, डूब क्षेत्र की अधिकतम ऊंचाई 311 मीटर के अंदर होने, वन्य जीव अभ्यारण एवं राष्ट्रीय पार्क न होने तथा परियोजना विशेष स्थल होने का प्रमाण पत्र आदि भी उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने डूब क्षेत्र में आने वाली वन भूमि के हस्तांतरण में तेजी लाने और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन


प्रभारी सचिव ने कहा कि ग्राम पंचायतों की खुली बैठकों के लिए रोस्टर निर्धारित करने के साथ जन सुनवाई के लिए पंचेश्वर बांध विकास प्राधिकरण लगातार जिलाधिकारियों के संपर्क में रहकर स्थान एवं तारीख का निर्धारण कराएं। उन्होंने कहा कि समस्त औपचारिक कार्यों को पूरा करने के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित कर दी गई है। बांध निर्माण की डीपीआर तैयार कर रही वाप्कोस कंपनी के अभियंता ने बताया कि भारत तथा नेपाल का 116 वर्ग किमी भूभाग प्रभावित क्षेत्र में होगा। जिसमें भारत का 76 वर्ग किमी डूब क्षेत्र में आएगा। उन्होंने बताया कि डूब क्षेत्र की ऊंचाई पंचेश्वर  मंदिर से 250.5 मीटर तथा रामेश्वर मंदिर से 132.5 मीटर होगी, जिससे भारत के लगभग 31 हजार परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन, साइड निरीक्षण, कम वन भूमि की आवश्यकता, भूमि का विवरण, प्रोजेक्ट की लंबाई चौड़ाई, वन विभाग के नक्शे आदि पूर्ण कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। कांफ्रेंसिंग में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, डीडीओ आरसी तिवारी सहित वाप्कोस कंपनी के इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बाराकोट में जन सुनवाई नौ अगस्त को होगी
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि बांध निर्माण को लेकर जन सुनवाई नौ अगस्त को बाराकोट विकासखंड सभागार में निर्धारित की गई है। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, प्रशासन और कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। डैम अथारिटी को ग्रामसभा वार खुली बैठकों का रोस्टर निर्धारित करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जिसमें वन, राजस्व, पंचायतराज विभाग के साथ बांध प्राधिकरण को शामिल किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बांध निर्माण से जिले के 26 गांव होंगे प्रभावित
चंपावत। डीएम ने बताया कि तहसील चंपावत और पाटी के दो-दो तथा लोहाघाट और बाराकोट तहसील के 11-11 गांव इससे प्रभावित होंगे। तहसील बाराकोट के ग्राम नैत्र व पाटी का सिमलखेत गांव पूर्ण रूप प्रभावित होंगे। जबकि तहसील बाराकोट के गॉव-बेट्टा, सुलान, सुगंरखाल, बौतड़ी मग गूॅठ, कोठेरा, सिंगदा, ब्यूरी, गाइकाझूला, चूलागांव, रैगांव तथा तहसील लोहाघाट के खाईकोट तल्ला, विबिल, खाइकोट मल्ला, निडिल, जिंडीसोराड़ी, भगौटी, डुगंरालेटी, पासम, अषलाण, जमरसौ, मटियानी और तहसील चंपावत के बचकोट, पोलम, तहसील पाटी का चिलिन्या गांव आंशिक प्रभावित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed