फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Injury to right, X-ray of the left hand

चोट दाहिने में, एक्सरे बाएं हाथ का

Fri, 15 Jul 2016 06:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 15 Jul 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Injury to right, X-ray of the left hand
चोट दाहिने में एक्सरे बाएं हाथ का - फोटो : अमर उजाला
 पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अस्पताल की लापरवाही सामने आई है। एक बालक के दाहिने हाथ में चोट लगी, लेकिन डॉक्टर ने बाएं हाथ का एक्सरे कराने के निर्देश दिए। इससे नाराज लोगों ने जमकर हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नाराज होने पर अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी और अस्पताल प्रबंधन ने आरोपी डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिक्षक जीवन सिंह मेहता के बेटे अनिरुद्ध मेहता (13) के हाथ में चोट लगने पर पीपीपी अस्पताल डॉक्टर को दिखाने आए थे। जीवन मेहता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम खेलते वक्त अनिरुद्ध के हाथ में चोट लग गई थी। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में बेटे का एक्सरे भी करवाया था। डॉक्टर ने एक्सरे को फेंक दिया और दोबारा से एक्सरे करवाने के लिए कहा। पीपीपी अस्पताल के पर्चे में डॉक्टर ने बाएं हाथ का एक्सरे कराने के लिए तकनीशियन के पास भेजा। तकनीशियन ने बताया कि डॉक्टर के पर्चे में गलत लिखा गया है, चोट दाएं हाथ में लगी है। एक्सरे करने के बाद मेहता ने बताया कि डॉक्टर से लापरवाही का कारण पूछा, तो उनके साथ अभद्रता करते हुए कहा कि ऐसा तो चलते रहता है।
विज्ञापन


डॉक्टर की लापरवाही पर अस्पताल पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने कहा। पीपीपी अस्पताल की व्यवस्थाओं में हीलाहवाली जारी रहने पर आंदोलन का भी अल्टीमेटम दिया। सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने अस्पताल के डॉक्टरों के रवैये में सुधार नहीं होने पर अनशन की धमकी दी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, डीडी पांडेय, गोविंद बोहरा, नवीन बोहरा, नवीन राय, मदन राम आदि शामिल थे। बाद में विधायक फर्त्याल और प्रभारी सीएमओ डॉ .रश्मि पंत के आश्वासन पर लोग माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीपीपी मोड के प्रबंधक शिव श्रीवास्तव का कहना है कि लापरवाही के चलते अस्थिरोग डॉक्टर रोहित गोयल की सेवा को समाप्त कर दिया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed